अतिथि अध्यापकों को हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार तुरंत स्थाई नियुक्ति दी जाए: गुरदीप सैनी

Guest teachers should be given permanent appointment immediately as per the High Court's decision: Gurdeep Saini
 

mahendra india news, new delhi 
सिरसा। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने 12,700 अतिथि अध्यापकों को हाई कोर्ट के फैसले को मानते हुए तुरंत स्थाई नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। गुरदीप सैनी ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति सही है।

 

 

अतिथि अध्यापक पिछले 20 वर्षों से हरियाणा के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा योगदान दिया है। गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में माननीय न्यायमूर्ति संदीप मौदगिल की बेंच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए गेस्ट टीचरों को 2 महीने के भीतर नियमित करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति संदीप मौदगिल ने गेस्ट टीचर की भर्ती को 'बैक डोर एंट्री' बताने पर हरियाणा सरकार को फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा कि कई गेस्ट टीचर सरप्लस बताकर हटा दिए गए थे। अदालत के आदेश के बाद अब सरकार को चाहिए कि उन सभी हटाए गए अध्यापकों को भी पुन: ज्वाइन करवाकर स्थाई नियुक्ति दी जाए।


गुरदीप सैनी ने सरकार से अपील की कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए बिना देरी 12,700 अतिथि अध्यापकों को स्थाई नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे इन शिक्षकों को न्याय मिल सके।