बच्चों की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की मजबूती के लिए लगाए जा रहे हैं गुरमत ट्रेनिंग शिविर: स.चरणजीत सिंह भट्टी
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
गांव ममेरा कलां में गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह जी के प्रांगण में शहीद बाबा जीवन सिंह जी ट्रस्ट द्वारा आयोजित दूसरे गुरमत ट्रेनिंग कैंप में मजहबी सिख महासभा हरियाणा के संस्थापक मास्टर बलविंदर सिंह थेड़ी व अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह भट्टी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को सिख धर्म की शिक्षा को अपनाकर नशे ओर सामाजिक कुरीतियों से बचने का संदेश दिया व बच्चों को भी शिक्षा व खेलों के महत्व बारे बताया।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास, पंजाबी भाषा और गतका (शस्त्र विद्या) की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 'गुरु दीयां लाडलियां फौजां' द्वारा बच्चों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए गुरमत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने भी शिरकत कर बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया।
इस मौके पर बाबा मलकीत सिंह संतावली, सरदार हरभजन सिंह खैरपुर, सरदार दरबारा सिंह पूर्व सरपंच करीवाला, राज सिंह मट्टू, सरदार मुख्तयार सिंह ममेरां, बाबा लाल सिंह करीवाला, सरदार बलविंदर सिंह ममेरां, सरदार दारा सिंह दमदमा, कश्मीर सिंह हरिपुरा व हैप्पी सिंह रंगरेटा आदि मौजूद रहे।