सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान आएंगे श्री तारकेश्वरम धाम, दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का होगा आयोजन

 

Mahendra india news, new delhi
 उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री तारकेश्वरम धाम में आगामी 28 फरवरी को एक दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के जोधपुर स्थित सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान इस शिविर में शिरकत करेंगे। शिविर के दौरान गुरु हनुमान चौहान द्वारा आस्थावान भक्तों की दीर्घकालिक मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उलझनों के समाधान हेतु मार्गदर्शन करेंगे।


शिविर के लिए श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में समय समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्षेत्र के काफी भक्तों ने जोधपुर स्थित केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान के दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर के आयोजन का निवेदन किया था। जिसके बाद केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान से समय लिया गया।


आगामी 28 फरवरी को यह विशेष शिविर आयोजित होगा। श्री तारकेश्वरम धाम में शिविर की तैयारियां करवाई जा रही हैं। शिविर में आने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आज स्वयं मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सभी तैयारियों की समीक्षा की और शिविर की तैयारियों में जुटी टीम को जरूरी निर्देश दिए।
इस मौके पर पूनम सेठी, नेम चंद गुज्जर, इन्द्रोश गुज्जर,  रवि सैनी, सुमित गोयल, दीपक मेहता सहित अन्य आयोजन समिति सदस्य मौजूद थे।