केरू धाम के गुरुजी हनुमान चौहान पहुंचे केलनियां नंदीशाला
Guruji Hanuman Chauhan of Keru Dham reached Kelaniya Nandishala
mahendra india news, new delhi
केरू धाम के गुरुजी हनुमान चौहान नंदीशाला केलनियां में श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के साथ पहुंचे। नंदीशाला केलनियां के प्रधान पवन बांसल ने कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया और पटका पहनाकर व भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूपी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम गुरुजी ने नंदीशाला में स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की।
इसके बाद प्रधान पवन बंसल ने नंदीशाला परिसर का गुरुजी को भ्रमण करवाया। गुरुजी ने गौवंश को इस दौरान गुड़ व चारा भी खिलाया। गुरुजी ने नंदीशाला कमेटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कमेटी पदाधिकारियों को गौसेवा में इसी प्रकार तल्लीन होकर सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। गुरुजी ने कहा कि गौ की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। शास्त्रों में भी गौसेवा को महान बताया गया है। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से जो भी गौसेवा करता है,
गौमाता उसकी झोलियां खुशियों से भर देती है। गुरुजी ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे गौसेवा के लिए सामर्थ्य अनुसार सहयोग जरूर करें, चाहे वो सहयोग किसी भी रूप में हो। इस मौके पर उपप्रधान सुधीर ललित, सचिव सुशील कंदोई, कोषाध्यक्ष महेंद्र बणीवाला, सतीश बंसल, विजय बंसल, राजेंद्र सचदेवा, अशोक गंडा, श्याम सुंदर गिरधर, वेद भूषण गर्ग, सीए मोहित गुंबर, देवेंद्र भांभू, विजय कक्कड़, कमल बंसल, मनोज बंसल, राजेश गनेरीवाला, संतलाल, सोहनलाल फौजी, फुलाराम, संदीप कुमार, मनीष वर्मा, सुनील (केडिया), रवि कुमार, जयप्रकाश, अमित कुमार सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।