हरियाणा में इन स्थानों पर गिरे ओले; फसलों को नुकसान, बरसात के साथ बदला मौसम, अलर्ट

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह तडक़े से मौसम में बदलाव देखने को मिला। इससे अग्रोहा, भूना, खासा महाजन, आदमपुर, सीसवाल, फतेहाबाद के नहाला, नारनौल, सिवानी बोलान समेत अनेक स्थानों पर ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हुआ है। 

भिवानी में बारिश के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल में पीले फूल आ चुके हैं। 


प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने फरवरी माह के शुरुआत में भी बारिश की संभावना जताई है इससे अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को बरसात की संभावना जताई थी जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से दो दिनों की छुट्टी के बाद ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

हिसार में सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बरसात की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम के अंदर आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में यह बारिश हो रही है। भिवानी में सरसों की फसल को पहुंचा नुकसान