भादरा क्षेत्र के गांवों में गिरे ओले, हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बरसात
Hailstorms lash villages in the Bhadra region, with heavy rain expected in these Haryana districts over the next three hours
हरियाणा राजस्थान प्रदेश में वीरवार दोपहर चार बजे के बाद एकाएक मौसम में बदलाव हुआ। भादरा तहसील के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। भादरा के तहसील के गांव पचारवाली, भांगवा, अजीतपुरा, उतराधावास समेत कई गांवों में ओले गिरे। वहीं हरियाणा प्रदेश में मौसम बदल गया है। हरियाणा प्रदेश में कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 28.05.2026 सायं 4.15 बजे जारी मौसम अपडेट में अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी , चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, नूँह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार