नीट यूजी-2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की हंशिका बनी सिटी टॉपर
mahendra india news, new delhi
सिरसा। नीट यूजी-2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के सिरसा सेंटर के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावशीलता को सिद्ध किया है।
सिरसा सेंटर की हंशिका ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर आॅल इंडिया रैंक (एआईआर) 60 हासिल करते हुए सिरसा सिटी टॉपर बनी । वहीं हार्दिक सिंगला ने 673 अंक अर्जित कर आॅल इंडिया रैंक 425 हासिल करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं हार्दिक सिंगला ने 673 अंक के साथ 425, सुरुचि सिंगला ने 645 अंक के साथ 1882, रुहान गर्ग ने 635 अंक के साथ 2876 तथा देवाग्या ने 632 अंक प्राप्त कर 3269 हासिल की।
इसके अलावा श्रुति ग्रोवर (624 अंक, 4360), सौम्या गगनेजा (617 अंक, 5690), लक्षय गुप्ता (615 अंक, 6052), वंश वर्मा (597 अंक, अकफ 10938), मनीष (595 अंक, 11698), तन्वी (591 अंक, 13180), संजना मक्कड़ (585 अंक, 15693), सुहाना बिश्नोई (585 अंक, अकफ 15808), सौरव (581 अंक, 17572), गंगा सिंह (576 अंक, 20132) तथा लक्षिका (576 अंक, 20148) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की।
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अभिभावकों के सहयोग तथा आकाश के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। छात्रों ने बताया कि नियमित टेस्ट, समय-समय पर प्राप्त फीडबैक और कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल हेड विकास फुटेला ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक छात्र को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और विश्वस्तरीय अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने करियर के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी सिरसा सेंटर के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नीट यूजी-2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 4 छात्रों ने आॅल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाकर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को एक बार फिर मजबूत किया।