हारे का सहारा ट्रस्ट ने नहर कॉलोनी में भरा भात
mahendra india news, new delhi
हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भात सरामणि मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नहर कॉलोनी में एक बेटी के विवाह में भात भरा। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला अपने सहयोगियों के साथ नहर कॉलोनी में पहुंचे और अंजलि को आशीर्वाद देते हुए भात भरा। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि बेटिया पैदा नहीं होती वो तो अवतरित होती है। यह भात भरने का सौभाग्य मुझे मेरी स्वर्गीय माता श्रीमती सुशीला देवी जी की कृपा और आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। जब बेटी का भात भरते हैं तो ऐसा महसूस होता हैं जैसे अपनी माँ के चरणों में नमन कर रहा हूँ।
आज इस पावन अवसर पर यह रस्म निभाकर मुझे आत्मिक शांति और तृप्ति का अनुभव हुआ। हमारे संस्कार हमें परिवार और रिश्तों की महत्ता सिखाते हैं, और ऐसे शुभ मौकों पर शामिल होना अहमियत रखते हैं। मनीष सिंगला ने बताया कि इस वर्ष का ये दूसरा भात है और ट्रस्ट का हमेशा से प्रयास रहा हैं कि जब भी जहाँ भी किसी बेटी को जरूरत हो वहाँ हमेशा मददगार बनता हैं।
इस दौरान परिवार भावुक हुआ और कहा कि मनीष सिंगला ने जो मदद दी है उसके लिए हमेशा उनके शुक्रगुज़ार रहेंगे। मनीष सिंगला ने आज मामा की भूमिका अदा की हैं और बेटी को आशीर्वाद दिया हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मनीष सिंगला के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर निजी सचिव हरपिन्द्र शर्मा, योगेश बिजारनिया, सुनील सैनी, सुमन सैनी, राम किशन, विक्की व पूनम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।