साहुवाला द्वितीय के हरि सिंह चाहर कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल, अभय चौटाला ने किया स्वागत
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। गांव साहुवाला द्वितीय में हरि सिंह चाहर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की। अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर हरीसिंह चाहर का पार्टी में स्वागत किया और आश्वस्त किया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। हरि सिंह चाहर ने इनेलो की नीतियों और पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए संगठन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अभय सिंह चौटाला ने हरि सिंह चाहर के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। हरीसिंह चाहर ने पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनेलो जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
हरि सिंह चाहर के कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने से क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में भी चर्चा तेज हो गई है। उनके इस फैसले को आगामी समय में पार्टी के जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।