हरियाणा शिक्षा बोर्ड का फैसला, टैबलेट नहीं लौटाया तो 12वीं का परीक्षा परिणाम रुकेगा, छात्रों को दी कड़ी चेतावनी
Apr 20, 2026, 19:36 IST
हरियाणा प्रदेश में छात्रों को पढ़ाई करवाने के लिए टैबलेट दिया गया। राजकीय स्कूलों में E-अधिगम स्कीम के तहत मिले टैबलेट वापस नहीं लौटाया तो बारहवीं कक्षा के छात्रोंं का परिणाम रोकने की तैयारी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बावजूद HARYANA भर में 500 से अधिक छात्रों ने अभी तक टैबलेट राजकीय स्कूल में जमा नहीं कराए हैं।
आपको बता दें कि HARYANA के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी देते हुए टेबलेट नहीं लौटने वाले छात्रों का परीक्षा परिणाम जा सकता है। इसी के साथ ही वहीं, गैस सिलिंडर की कमी को देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि गैस सिलिंडर नहीं मिल पाने की स्थिति में लकडय़िों का प्रयोग कर चूल्हे पर मिड-डे मील तैयार कराया जाए।
हरियाणा सरकार ने राजकीय स्कूलों में 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को टैबलेट दिए हुए हैं, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जा सके। बारहवीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद इन्हें स्कूल में वापस जमा कराना अनिवार्य है।