Haryana Budget : सीएम सैनी ने हरियाणा के बजट में ये की बड़ी घोषणा, स्कूलों में सिखाई जाएगी यह भाषा

 
mahendra india news, new delhi 

हरियाणा की बड़ी खबरों में बजट को लेकर है। प्रदेश के सीएम सैनी ने सोमवार दोपहर को अपने पहले बजट में छह बड़े प्रस्ताव पेश किए हैं। इसमें युवाओं के लिए नए रोजगार, स्टार्टअप्स से लेकर एआई मिशन को लेकर बड़े एलान किए गए हैं।
 अब हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को फ्रेंच भाषा भी पढ़ाई जाएगी। जानकारी के अनुसार स्टार्टअप्स से लेकर एआई मिशन के तहत गुरुग्राम और पंचकूला को एआई हब बनाने की बजट में घोषणा की गई है। सीएम सैनी ने वर्ष 2025-26 में 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें कि यह बीते वर्ष की तुलना में 13.7 फीसद अधिक बजट है। 

CM HARYANA ने अपने संबोधन में कहा कि कि पिछले 10 सालों में प्रदेश सरकार ने ई-गवर्नेंस पर काफी बल दिया। इस दिशा में हरियाणा एआई मिशन की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है, इसमे विश्वबैंक ने 474 करोड़ रुपये की मदद करने का आश्वासन दिया है। इस AI मिशन द्वारा गुरुग्राम और पंचकूला में हब स्थापित किया जाएगा।


इसी के साथ ही हरियाणा प्रदेश को भविष्य सक्षम बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाया जाएगा। 

डेटा आधारित नीति निर्धारण व गर्वनेंस ऑटोमेशन से जनसेवा के लिए हरियाणा AI मिशन की स्थापना की जाएगी। गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक AI हब स्थापित किया जाएगा।
स्टार्टअप्स में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रुपये का एक फंड ऑफ फंड्स बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।  

युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए संकल्प प्राधिकरण (संकल्प सबस्टांस अब्यूज एंड नार्कोटिक्स नॉलेज, अवेयरनेस एंड लिब्रेशन प्रोग्राम अथॉरिटी) का गठन किया जाएगा।
हरियाणा ओवरसीज इंप्लॉयमेंट सेल और HKRN हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार दिलाया जाएगा। 

TSDP को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंचाने और हरियाणा में 50 लाख नए रोजगार पैदा करेन के लिए मिशन 2047 की शुरुआत की जाएगी।

इसके अलावा CM नायब सिंह सैनी ने और भी बड़ी घोषणाएं की हैं। गुरुग्राम में फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। 
गोहाना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाई जाएगी।
 1000 पशुओं वाली गोशाला को एक E-रिक्शा और इससे अधिक गोधन वाली गोशाला को 2 E-रिक्शा देने के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। 

इसी के साथ ही हर 10 किलोमीटर के दायरे में सस्कृंत मॉडल स्कूल खोलने का प्लान है।