हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज कल सिरसा में, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की लेंगे बैठक 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज कल 30 जनवरी को सिरसा में आएंगे। केबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में 30 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 

 हरियाणा प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज सिरसा पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतों को सुनेंगे। इसके बाद मौके पर शिकायतकर्ता के सामने निपटान किया जाएगा। इस बैठक के दौरान सभी विभिागों के अधिकारी उपस्थिति रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।