हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने दी करोड़ों रुपये की सौगात, देखें सभी कार्यों की लिस्ट 

 

 mahendra india news, new delhi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभ वितरित

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी की- मुख्यमंत्री

10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई

इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में 2466 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है

दूसरे चरण में 2 लाख 57 हजार 147 बहन बेटियों ने अपना पंजीकरण करवाया- मुख्यमंत्री

आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1131 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि की वितरित

यह राशि सीधे 35 लाख 13 हजार 295 लाभार्थियों के खातों में डाली गई

हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 14000 बहनों के बैंक खातों में अगस्त माह की 20 करोड़ 39 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली

आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 380 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है

दयालु योजना के तहत 4222 परिवारों को 158 करोड़ 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान

आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 3479 करोड़ 61 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है

भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के लिए 3384 किसानों को 34 करोड़ 79 लाख रुपए की भावांतर राशि जारी की

आलू की फसल के लिए 3364 किसानों को 34 करोड़ 76 लाख रुपए तथा फूलगोभी के लिए 20 किसानों को 2 लाख 39 हजार की राशि जारी की गई

आलू की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सिरसा के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी

फूल गोभी की राशि कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी

प्रदेश में उचित मूल्य की 2651 नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का किया शुभारंभ

हमने इन नए राशन डिपो में 33% राशन डिपो महिलाओं के लिए किए आरक्षित

गांव के अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया गया

यह पोर्टल 23 जिलों, 143 खंडों और 6200 से अधिक ग्राम पंचायत के मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से होगा संचालित

प्रत्येक अटल पुस्तकालय में 4 लाख 78 हजार का फर्नीचर, 65836 मूल्य की 315 पुस्तकों का प्रारंभिक सेट

जल्द ही 650 और पुस्तकालय खोले जाएंगे- मुख्यमंत्री

इनमें से 500 नए पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक कर दिए जाएंगे स्थापित

पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव के अटल पुस्तकालय को निशुल्क पुस्तके भी कर सकेगा दान

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की चौपालो की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 77 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि जारी की गई

प्रदेश में मरम्मत की आवश्यकता वाली कुल 5185 चौपालो की पहचान की गई थी

21 जिलों में 1723 कार्यों के लिए राशि की गई जारी- मुख्यमंत्री

अब तक 4653 कार्यों के लिए 195 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है जारी

इस प्रकार आज विभिन्न 20 योजनाओं के तहत 50 लाख 46 हजार 624 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1634 करोड़ 27 लाख रुपए किये जारी

प्रदेश में गत 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई है जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी

कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है

मंडियों में 9 अक्टूबर तक 14.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई

इसमें से 8.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है

अब तक 19 हजार 155 किसानों को 398 करोड रुपए की राशि जारी की जा चुकी है