हरियाणा कर्मचारी महासंघ  द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में निकाला जाएगा मशाल जुलूस

 

 हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (पंजीकरण नंबर 292) सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ  द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में दिनांक 02 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
यह मशाल जुलूस बरनाला रोड स्थित बिजली घर से प्रारंभ होकर महाराजा सूरजमल चौक, बाबा भूमन शाह चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जाकर समाप्त होगा।


यूनियन के अनुसार यह मशाल जुलूस निम्न प्रमुख मांगों को लेकर निकाला जा रहा है:
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध
रिस्क अलाउंस लागू करना
कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना


कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित पूर्व निर्धारित 14 सूत्री मांगो को लेकर किया जा रहा है
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्यामलाल खोड, प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने बताया कि यह जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है । क्योकि सात दौर के सफल प्रदर्शन के बावजूद सरकार व विभाग उनकी बात सुनने को राजी नही है इसलिए उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।


यूनियन ने प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
जारी कर्ता: श्याम लाल खोड प्रदेश प्रवक्ता
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन
पंजीकरण नंबर 292