हरियाणा के 15 जुलाई 2026 मुख्य समाचार, सरकारी व शिक्षा विभाग समाचार
mahendra india news, new delhi
🔸 निर्वाचन आयोग ने SIR-2026 का संशोधित शेड्यूल जारी किया; अब BLO 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करेंगे।
🔹 स्प्रिंग मक्का की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि आज; किसानों को फसल बेचने का आखिरी मौका।
🔸 साइबर सुरक्षा के लिए राज्य में ‘HARYANA डिजिटल कवच’ पहल शुरू, डेटा चोरी और हमलों से सुरक्षा बढ़ेगी।
🔹 IMD ने अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया; भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी।
🔸 ‘कैच द रेन’ मिशन के तहत जल संरक्षण अभियान तेज, भूजल स्तर सुधारने पर फोकस।
🔹 एंटी करप्शन ब्यूरो जल्द नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, घर बैठे शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
🔸 शहरी निकायों में पार्षदों के लिए ‘आपातकालीन कोष’ योजना लागू।
🔹 नशा तस्करी रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष टास्क फोर्स गठित की जाएगी।
🔸 अवैध खनन और पशु तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान शुरू।
🔹 बिजली आपूर्ति सुधार के लिए सभी सब-स्टेशनों के ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने के निर्देश।
सरकारी व शिक्षा विभाग समाचार
🔸 393 स्कूलों ने अभी तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेटा अपलोड नहीं किया; शिक्षा विभाग ने 7 दिन की मोहलत दी।
🔹 UG एडमिशन प्रक्रिया पूरी; 21 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
🔸 जर्जर स्कूल भवनों में अब छात्रों को नहीं बैठाया जाएगा; एडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
🔹 58 year आयु पूरी कर चुके दिव्यांग शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवामुक्ति प्रक्रिया शुरू।
🔸 नए मतदाता पंजीकरण में अब माता-पिता के SIR विवरण देना अनिवार्य किया गया।