हरियाणा किसान मंच ने दी घासीराम नैन को श्रद्धांजलि

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा किसान मंच के सदस्य (चौधरी घासी राम नैन) की आठवीं पुण्यतिथि पर मंच सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी घासी राम किसानों के प्रसिद्ध नेता और समर्थक रहे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में किसानों के लिए अनेक योगदान दिए। किसानों व मजदूरों के हितों के लिए लड़े।

अपने योगदानों के कारण वह आज भी किसानों के दिलों में बसते हैं। हरियाणा किसान मंच चौधरी घासी राम नैन के योगदानों का सम्मान करता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हरियाणा किसान मंच के (जिला अध्यक्ष) नायब सिंह नंबरदार मलड़ी, सिकंदर सिंह भीमा (ग्रामीण प्रधान), त्रिलोचन सिंह (सेक्रेटरी), जसवंत सिंह, मलकीत सिंह (भंगू) ने पहुंच कर हाजरी लगाई।