HARYANA NEWS, हिसार में 18 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 35-40 बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

 

Mahendra india news, new delhi
18 जुलाई 2026 (शनिवार) को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, हिसार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सावित्रीबाई फुले ब्लॉक में आयोजित होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि रोजगार मेले में 35 से 40 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
प्रमुख कंपनियां
सर्वेश हॉस्पिटल
जिंदल हॉस्पिटल


IECS कंप्यूटर एजुकेशन
एलन करियर इंस्टीट्यूट
NIIT लिमिटेड
एक्सिस बैंक
ICICI बैंक
SBI लाइफ इंश्योरेंस
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
मलिक टोयोटा
टाटा टेलमोस
हिसार हुंडई
TCI
YBK इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड


जिंदल स्टेनलेस हिसार प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियां
कौन कर सकता है आवेदन?
10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, एमबीबीएस, जीएनएम और नर्सिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
हाउसकीपिंग स्टाफ
मेडिकल ऑफिसर


जीएनएम / नर्सिंग स्टाफ
ओटी टेक्नीशियन
कंप्यूटर टीचर
एआई ट्रेनर
काउंसलर
ऑफिस स्टाफ
असिस्टेंट मैनेजर
रिलेशनशिप मैनेजर
फाइनेंशियल एडवाइजर
मैकेनिक
इलेक्ट्रिशियन
टेक्नीशियन
सेल्स मैनेजर
लैब असिस्टेंट
प्रोसेस इंजीनियर
हेल्पर सहित अनेक पद
साथ क्या लेकर जाएं?
✅ सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं फोटोकॉपी
✅ आधार कार्ड
✅ 3-4 बायोडाटा (Resume)
✅ पासपोर्ट साइज फोटो