Haryana News : हरियाणा के कच्चे कर्मचारी अब होंगे पक्के, जाने कितना मिलेगा वेतन ?

 

Haryana News : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की है, इसके घोषणा के तहत Haryana में सभी कच्‍चे कर्मचारियों को पक्‍का किया जाएगा, यानि राज्‍यभर में जितने भी कर्मचारी अनुबंध पर काम कर रहे हैं, उनकी नौकरी अब पक्‍की होगी। सरकार ने कॉन्‍ट्रेक्‍ट पर काम कर रहे एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्‍का करने का फैसला लिया है, इन कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक नौकरी स्‍थायी कई दी गई है। 

गुरुवार को हुई Haryana कैबिनेट की अहम बैठक के बाद Haryana के CM नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को लेकर एक एक्ट लाकर उनकी सेवा को सुरक्षित करने का फैसला किया गया है।

आउटसोर्स और HKRN के तहत लगे 1 लाख 20 हज़ार कर्मचारियों को इसका फ़ायदा मिलेगा, कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन दिया जाएगा। 

सैनी ने ऐलान किया कि सालाना वेतन वृद्धि‍ का लाभ भी कच्चे कर्मचारियों को इस फैसले के तहत मिलेगा. हालांकि 50 हज़ार रुपये से अधिक वेतन लेने वाले कर्मचारी इस पॉलिसी में शामिल नही होंगे, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से स्पॉन्सर कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

उन्‍होंने बताया कि 5 साल या इससे अधिक जिन कर्मचारियों को समय हो गया है, उनको इसका लाभ मिलेगा, जिन कर्मचारियों को 5 साल या इससे अधिक हुए हैं, उन्हें न्यूनतम पे स्केल का 5 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।

इसी तरह 8 साल वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल का 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा और इससे अधिक जिनकी नौकरी हुई है, उन्हें मिनिमम पे स्केल का 15 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।