नाथूसरी चौपटा और माखोसरानी के बीच हरियाणा रोडवेज बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा और गांव माखोसरानी के बीच शनिववार को रोडवेज बस और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई,‌ गनीमत यह  रही की कोई जनहानि नहीं हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस भट्टू से नाथूसरी चौपटा की तरफ आ रही थी।

इसी दौरान नाथूसरी चोपटा की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी धुंध के चलते टकरा गई।  जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बस व स्कॉर्पियों की टक्कर होने से सवारियों में हडक़ंप मच गया। बस में बैठे यात्री भ्भय से चिल्लाने लगे। इस घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस भी मौके पर पहुंची।  


इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी  और बस में सवार सवारियां सुरक्षित है। बस में करीब 45 से 50 सवारियां बताई जा रही है। बस भट्टू कलां से नाथूसरी चौपटा आ रही थी। किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं लगी और सभी सवारियां और स्कार्पियो चालक सही सलामत बच गये।