हरियाणा प्रदेश में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से महिला की मौत
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के जिला यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला के गांव महमूदपुर के समीप शनिवार शाम गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी 58 साल महिला की मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
जानकारी के अनुसार बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद आरोपित चालक बस छोडक़र फरार हो गया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपित बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला के गांव अरनौली निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बुआ विमला चार पांच दिन से यहां घर पर आई हुई थी। शनिवार की शाम को वह बुआ को साढौरा उसके घर छोडऩे के लिए जा रहा था। जब वह गांव महमूदपुर के पास पहुंचा।
तभी पीछे से चालक रोडवेज की यमुनानगर डिपो बस लेकर आया। उसने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गई। बुआ सडक़ पर गिर गई। जबकि वह कच्चे में जा गिरा।
रोडवेज बस का टायर विमला देवी के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवारियां भी थी। जब हादसा हुआ तो सवारियां भी नीचे उतर आई। बस के चालक व परिचालक दोनों बस छोडक़र भाग निकले।