हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के कर दी मौज, अब ऐसे होंगे ट्रांसफर; परिवहन मंत्री अनिल विज का ऐलान

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, परिवहन मंत्री अनिल विज ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रदेश सरकार की नई स्थानांतरण नीति लागू होने तक कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण का मौका दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की व्यक्तिगत और पारिवारिक आवश्यकताओं का समाधान होगा।

आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित मीटिंग में अनिल विज ने कर्मचारियों और यात्रियों से जुड़े कई निर्णय लिए। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू भी मौजूद रहे।

हरियाणा प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी रोडवेज कार्यशालाओं और कार्यालय परिसरों में कर्मचारियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके तहत पंखों, उचित व्यवस्था कर्मचारियों के बैठने के लिए की जाएगी। स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर तथा महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।