हरियाणा प्रदेश की सरकार युवाओं को देगी फ्री होम स्टे ट्रेनिंग, आवेदन इस दिन से

 
Haryana state government will provide free homestay training to youth, applications will start from this day
 

Mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय समय पर बड़े कदम उठा रही है। जिससे प्रदेश के युवाओं को फायदा मिल सके। प्रदेश सरकार ने पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं के लिए होम स्टे की नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया है। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तहत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित करेगा। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए 15 से 29 वर्ष आयु के पात्र युवाओं से 16 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
राजकीय प्रवक्ता के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपने घरों को होम स्टे के रूप में विकसित कर आय का नया स्रोत उपलब्ध कराना है। प्रदेश के अंदर पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को आतिथ्य सत्कार, पर्यटकों की मेजबानी, कमरे और सुविधाओं का प्रबंधन, स्वच्छता, ऑनलाइन बुकिंग, ग्राहक सेवा तथा होम स्टे संचालन के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें।

आपको बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 से 16 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित जिला नोडल आईटीआई में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता और अन्य नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया में विभाग का निर्णय अंतिम होगा। हालांकि सरकार की ओर से जारी सूचना में कितने युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसका कोई लक्ष्य घोषित नहीं किया गया है। 

 

इसके बाद प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वित्तीय सहायता, ऋण, अनुदान, प्रमाणपत्र या अन्य प्रोत्साहन देने संबंधी कोई घोषणा भी नहीं की गई है। हरियाण प्रदेश की नायब सरकार का मानना है कि होम स्टे की बढ़ती मांग से युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे विशेष रूप से पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को लाभ मिलेगा तथा वे अपने घरों को पर्यटन गतिविधियों से जोडक़र अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

ज़्यादा जानें