Haryana Weather Alert: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जाने ताजा अपडेट
Jul 1, 2024, 11:29 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अभी अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला में मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है।
जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा, 30/40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है। ऐसे में चंडीगढ़ में भी अगले दो दिनों में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून की उत्तरी सीमा हिसार, करनाल, जालंधर और तरनतारन पर स्थित है। ऐसे में अगले 3 दिनों तक हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।