Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 12 जिलों में बारिश और तूफान की संभावनाए, IMD ने जारी किया अलर्ट
Jun 6, 2024, 18:27 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 6 और 7 जून को कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ बारिश और तूफान की भी उम्मीद है। जिसके चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
6 जून हो हरियाणा में 40 से 60 तो 7 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। लेकिन 12 जिलों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।