Haryana Weather: हरियाणा के हिसार जींद सहित 12 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी तगड़ी बरसात, जाने मौसम पूर्वानुमान

 
Haryana Weather: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने आने वाले तीन में मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने अल्प अवधि मौसम पूर्वानुमान में 29 जून 2024 दोपहर 12.35 बजे जारी अगले 3 घंटों में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। 

हरियाणा में 28 जून से देश के कई राज्यों में भारी बरसात हुई। बारिश के कारण घर और दुकानें जलमग्न हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटों के भीतर हरियाणा और चंडीगढ़ में बरसात की संभावना है। पंजाब के पठानकोट से मानसून की शुरुआत हुई है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के इलाकों के लिए  येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

4-5 दिन जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद जैसे इलाकों में ज्यादा बारिश की संभावना है। हरियाणा में शनिवा यानी 29 जून को गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला के कालका में मानसून दस्तक देगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो मानसून आगे बढ़ता हुआ पूरे हरियाणा और पंजाब में एक्वि रहेगा। 

अगले 24 घंटे में मानसूनस चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को कवर करेगा।  अगले 24 घंटे में मानसून चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को कवर कर लेगा। वहीं, आने वाले चार से पांच दिनों में जहां बारिश लगातार दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही तापमान 4-5 डिग्री नीचे लुढ़केगा।

इन जिलों में ज्यादातर दिखेगा मानसून असर

शनिवार को उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल भारत के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक गरज-चमक और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

वहीं, दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जैसे इलाकों में गरज और चमक के साथ-साथ सामान्य से अधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिला सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इस बार अच्छी रहने वाली है बरसात
मौसम विभाग के अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने उत्तर-भारत में अपनी दस्तक दे दी है। जिसकी शुरुआत पंजाब के पठानकोट जिले से हो चुकी है। वही हमारी तरफ से उत्तर भारत से संबंधित तीन राज्यों की मौसम रिपोर्ट दिल्ली स्थित मौसम विभाग को भेज दी गई है। फिलहाल हमारा मानना है कि इस बार की मानसून की बारिश अच्छी रहने वाली है।