Haryana Weather: हरियाणा इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

 

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की दस्तक के बाद झमाझम बारिश हो रही है। मानसून की उत्तरी सीमा हिसार, करनाल, जालंधर और तरनतारन पर स्थित है। अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़ होते हुए पंजाब-हरियाणा में बाकी हिस्सों को कवर करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 3 जुलाई तक भारी बारिश आ सकती है।

1.07.2024 को सुबह तीन घंटों में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।