भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में CDLU परिसर में हवन यज्ञ

 

  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस यज्ञ में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार तथा कुलसचिव डॉ सुनील कुमार सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर शिक्षक कर्मियों और विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर भाग लिया। इस से पूर्व जननायक चौधरी देवीलाल की आदम कद प्रतिमा पर कुलगुरु सहित सभी उपस्थित जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।