पीएम मोदी के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर डबवाली गौशाला में हुआ हवन-यज्ञ  
जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी आहुति

 

mahendra india news, new delhi
डबवाली। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा मंडल डबवाली द्वारा स्थानीय गौशाला में हवन-यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी और प्रधानमंत्री मोदी के दीघार्यु व देश की प्रगति की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है।

चाहे उज्ज्वला योजना हो, जन-धन खाते हों या डिजिटल इंडिया, हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण और जी-20 की सफल अध्यक्षता जैसे ऐतिहासिक फैसलों से भारत का मस्तक विश्व में ऊंचा हुआ है। आज हमारा देश 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है

। मोदी जी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष महेंद्र बंसल, प्रवीण सोनी, राजेंद्र गर्ग, अश्वनी बंसल, कृष्ण कैमरा, नीरज जिंदल, शाम लाल कुक्कड़, प्रवेश घई, संदीप सिंगला, गौरव शर्मा, चाणक्य पारीक, मोहनलाल कौशिक, हंस राज लाखोतरा जगमालवाली मंडल अध्यक्ष नवदीप सिंह, हरमन सिंह, विकास शर्मा, पुलकित जिंदल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हवन में पूणार्हुति देकर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर गौशाला में गौ सेवा भी की गई और प्रसाद वितरण किया गया।