केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर के जन्मदिन पर चौपटा में स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप का होगा आयोजन 

 
Health and blood donation camp will be organised in Chaupata on the birthday of Union Minister and former CM Manohar Lal Khattar
 

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के जन्मदिन अवसर पर 5 मई 2026 को चौपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में कप्तान टीम द्वारा स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप का होगा आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आंखों की जांच, चश्में व सभी प्रकार की दवाईयां टीम कप्तान द्वारा फ्री में दी जाएगी।

इसी के साथ ही सामान्य बीमारियों की जांच वेदा पैथ लैब द्वारा निशुल्क की जाएगी। रक्तदान कैंप में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक सिरसा की टीम रक्त एकत्रित करेगी। 

इस दौरान लगने वाले स्वास्थ्य कैंप में फीजीशियन डा. सुभाष मील, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनीवाल, नाकख्, कान व गला रोग विशेषज्ञ डा. संदीप मुंजाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गार्गी मुंजाल, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. राजपाल बैनीवाल, मनोचिकित्सक व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. संदीप तायल, पैथोलोजिस्ट डा. मोहित सुथार, महामारी विशेषज्ञ डा. संजय शर्मा, आयुर्वेदाचार्य डा. मंजू मूंड बैनीवाल, दंत रोड विशेषज्ञ डा. सीमरनजोत सिंह, ऑप्टोमट्रिस्ट डा. सुनील कुमार अपनी सेवाएं देंगे।