23 सितंबर को आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इस स्पीड से चलेगी 70 की हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन के कारण भीषण बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार यानी 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 17 राज्यों में हल्की से मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का भी खतरा बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दरअसल, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र 48 घंटों में पहले डिप्रेशन और उसके बाद डीप डिप्रेशन में बहुत की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास पहुंच सकता है। जिससे ओडिशा और आंध्र प्रदेश से सटे इलाकों में भीषण बारिश हो सकती है।
17 प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानि 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्य शामिल हैं। डिप्रेशन के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ राज्यों में तापमान में 2-3 डिग्री की कमी भी हो सकती है।