2 जून को 17 प्रदेशों में भारी बरसात-तूफान का अलर्ट; इस गति से चलेगी तेज हवाएं 

 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से मंगलवार यानि 2 जून 2026 को बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की टेंशन बढऩे वाली है। देश में कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण केरल से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर, निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 2 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

इन प्रदेशों में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून को देश के 17 राज्यों में बदलाव रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां तूफानी हवा का कहर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 2 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। 

हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 
हरियाणा प्रदेश मेेंं एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

हरियाणा राज्य में  लगातार 2 पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून  को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 


जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि  से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना  बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार