3 जून को 15 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा
मौसम में आज बुधवार यानि 3 जून को बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। इसलिए किसी भी तरह की यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।
इसी के साथ ही वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 3 जून से 2026 को उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।
15 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के लोगों को आंधी और बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।
िदिल्ली में 3 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश मेेंं बुधवार से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
हरियाणा राज्य में लगातार 2 पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है।
जिसके आंशिक प्रभाव से 3 जून से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार