15 प्रदेशों में आज होगी झमाझम बरसात, 10 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम 

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज वीरवार यानि 15 प्रदेशों में मौसम के अंदर बदलाव रहेगा।  मानसून के बाद भी उत्तर भारत के कई प्रदेशों में बरसात का नामोनिशान नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के अंदर बरसात और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। 15 जुलाई, 2026 को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षाऔर 16 व 17 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ii) अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तथा अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

इन प्रदेशों में चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश होने की संभावना है।