आज 31 अक्टूबर को 23 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार के दिन यानी 31 अक्टूबर को 23 प्रदेशों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 90 किलोमीटर से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज रफ्तार की आंधी चलेगी। इस आंधी का प्रभाव सबसे अधिक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।



मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण तेज रफ्तार की आंधी चलने की पूरी संभावना है। वहीं, 5 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पास डिप्रेशन के चलते भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के राज्यों में तूफानी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।


इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी 31 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक के तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।