9 सितंबर को 21 राज्यों में होगी जबरदस्त बरसात, अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी

 

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 9 सितंबर को 21 प्रदेशों मेें जबरदस्त बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस खतरनाक आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर धाराशायी हो सकते हैं।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाओं का असर पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक देखा जा सकता है। वहीं कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे सावधान रहने की बात कही गई है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उत्तर-पूर्व बिहार और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 9 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 


इन प्रदेशों मेें भारी बारिश-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 9 सितंबर से 11 सितंबर के बीच मौमस खराब रहेगा। देश के 21 प्रदेशों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 से 11 सितंबर के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।