24 अगस्त को 22 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेगी हवाएं

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में सावन माह के दिन सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 24 अगस्त को 22 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के दौरान घने जंगल वाले इलाकों में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, साथ में छाते जरूर रख लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। इस बीच उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


आंधी-बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार यानी 24 अगस्त को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।