हरियाणा में दो दिनों तक होगी झमाझम बरसात, 18 जिलों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिन बरसात के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने मौसम बुलेटिन में 5 सिंतबर, 6 सिंतबर और 8 सितंबर को हरियाणा के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बरसात की चेतावनी दी है।

बता दें कि हरियाणा प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुईं। कुछ स्थानों पर भारी बरसात भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शिक्षक दिवस के दिन यानि पांच सितंबर को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी है।

इसी के साथ ही प्रदेश में 6 सितंबर को यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 7 सितंबर को कोई मौसम चेतावनी नहीं है। हालांकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों तथा कई अन्य जिलों में छिटपुट बरसात का अनुमान है।

कृषि विवि ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा प्रदेश के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, डालटागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन  उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता शुक्रवार रात्रि से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 


हरियाणा राज्य में 5 सितम्बर से 7 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर  पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है परंतु 8 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता में फिर से कमी आने की संभावना बन रही है।  इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/O4wN2da0OZE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/O4wN2da0OZE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">