24 अक्टूबर को आज 19 राज्यों में होगी जबरदस्त बरसात, ओले व आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शनिवार यानि 24 अक्टूबर को भी खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जोरदार आंधी का आक्रामक प्रभाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में भारी बरसात के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात अपना कहर बरपा सकता है।
इसी के साथ ही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के पास चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा 5 प्रदेशों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
इन प्रदेशों मेंं भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार यानी 24 अक्टूबर को 19 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हिमाचल, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है।