3 सितंबर के दिन आज 16 घंटे के भीतर 19 प्रदेशों में झमाझम बरसात, ये भी बड़ा अलर्ट

 

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने आज वीरवार यानी 3 सितंबर को 19 राज्यों के लिए भारी बरसात-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 65 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस आंधी के चलते बड़े-बड़े पेड़-पौधे टूटकर सडक़ पर गिर सकते हैं। इसलिए इन इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इस बीच पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली हैं। वहीं, 5 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिरने की भी चेतावनी है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है।


इन बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज वीरवार को 19 राज्यों में भारी बरसात होगी। इन प्रदेशों में देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलेगी। किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।