हरियाणा में 15 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम, आज अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम बरसात 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मानसून की अगले तीन घंटे में कई जिलों मेें बरसात होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 11.07.2026  सुबह  6.10 बजे जारी अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले तीन घंटो में करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़ में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।


अब आगे ऐसा रहेगा मौसम 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया, मिजोरम तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है जिससे  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना बन रही है। 

हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों  में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने  की संभावना है ।ज्