SIRSA में हजारों रुपए की हेरोइन बरामद, महिला सहित दो युवक गिरफ्तार

 
Heroin worth thousands of rupees recovered in Sirsa, two youths including a woman arrested
 

Mahendra india news, new delhi
SIRSA  SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद व एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान विभिन्न जगहों से महिला सहित दो युवकों को हजारों रुपए की 15 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम रानियां से होते हुए गांव ढाणी सतनाम सिंह की तरफ जा रही थी ।

इस दौरान  पुलिस पार्टी जब ढाणी सतनाम सिंह के पास पहुंची तो सामने से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी । उक्त गाड़ी लोगों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक  गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो गाड़ी अचानक बंद हो गई। पुलिस पार्टी ने शक के आधार महिला सहित आरोपी सतविंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव केसूपुरा व अनिता पुत्री हरबंस निवासी गांव ढाणी सतनाम सिंह जिला सिरसा को गिरफ्तार कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के डैश बोर्ड से  8 ग्राम 8 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सरस्वती कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने की तरफ एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त  युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक महेंद्र कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी सरस्वती कॉलोनी सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 25  मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।