हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइडस हरियाणा विद्यार्थियों में देश प्रेम और भारतीय संस्कृति की जगा रहा अलख : सुभाष फुटेला जिला शिक्षा अधिकारी 

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा  जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला के मार्गदर्शन में एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंव गाइड्स के राज्य सचिव नवीन जयहिंद के नेतृत्व में जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल सिरसा मे आयोजित राज्य स्तरीय ध्रुव पद शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों को ध्रुव पद कैंप के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड के जिला सचिव अमित मनहर ने बताया कि राज्य के 16 जिलों के लगभग 300 प्रतिभागियों को ध्रुव पद कैंप के प्रमाण पत्र से मुख्य अतिथि सुभाष फुटेला जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइडस की जिला सिरसा की टीम ने सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के क्षेत्र में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं गतिविधियों के क्षेत्र में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और इसलिए इस अवसर पर सिरसा टीम को श्री सुभाष फुटेला एवं नवीन जयहिंद द्वारा सम्मानित किया गया। 

SIRSA DC शांतनु शर्मा के आदेशानुसार हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड हरियाणा के कैंप के प्रतिभागियों ने आज जिला सचिव अमित मनहर के नेतृत्व में, सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर में भाग लिया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की।

इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ध्रुव पद कैंप के सफल आयोजन के लिए नवीन जयहिंद एवं अमित मनहर ने जिला प्रशासन के साथ जी डी गोयनका विद्यालय के चेयरमैन मुरारीलाल बंसल, उप प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल बंसल, प्रधानाचार्या डॉ राखी पुरी, शैक्षणिक सलाहकार किरण का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला सचिव पानीपत विनोद वत्स, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त वीरेंद्र कुमार, कृष्ण सिवाच, सतपाल पारीक, जय सिंह, भानु प्रिया, विम्मी गोयल, बेअंत कौर, रवि शर्मा, दीपक नेहरा, सुरेश शर्मा सहित शिक्षक, गाइड कैप्टन, स्काउट मास्टर, प्रशिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।