हिसार घग्घर ड्रेन दड़बा कलां के पास टूटने खतरा, गहरे कटाव को अभी तक नहीं किया ठीक 

 
Hisar Ghaggar drain near Dadba Kalan is in danger of breaking, deep erosion has not been repaired yet
 
mahendra india news, new delhi

 हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला पिछले साल कई बार टूटने से जलभराव हो गया था। इसमें रिसाव से दड़बा कलां के समीप बहुतकनीकी कॉलेज के पास सिरसा भादरा रोड पर जलभराव हो गया था। जिस जगह पर रिसाव हुआ था। वहां पर अभी भी कटाव बना हुआ है। इससे इस साल भी यहां पर टूटने का खतरा बना हुआ है। गौतरलब है कि यहां पर ड्रेन के टूटने से करीबन एक माह तक सिरसा चौपटा मार्ग बंद हो गया था। ड्रेन के टूटने से गांव दड़बा कलां के समीप एक किलोमीटर की दूरी में जलभराव रहा। इससे वाहन चालकों को दड़बा कलां से रूपाना, लुदेसर होकर चौपटा व दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर गुजरना पड़ा था। 

हिसार घग्घर ड्रेन कई जगह पर बने हैं कटाव 
मानसून की बरसात का सीजन सिर पर है। मगर अभी तक  हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला पर प्रबंध अधूरे दिख रहे हैं। इस सेमनाल पर कई जगह कटाव है। इससे इस बार भी टूटने का खतरा रहेगा। ग्रामीण श्रवण कुमार, महेंद्र सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि सेमनाल में कई जगह पर कटाव हैं। वहीं कई जगह पर तटबंध कमजोर हैं। इससे बरसात के सीजन में इस बार भी टूटने का खतरा रहेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी इस पर समय रहते कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
---
यहां से टूटा था सेमनाला 
 हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला पिछले सीजन में कई जगह से टूटा था। सेमनाला गांव गुडिया खेड़ा, मोडिया खेड़ा, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, नाथूसरी कलां, दड़बा कलां के पास टूृटा था। इससे किसानों की भूमि में जलभराव होने से फसल नष्ट हो गई थी। वहीं कई किसानों की ढाणी व ट्यूबवेल भी चपेट में आ गये थे।