SIRSA में खेल सितारों का ऐतिहासिक संगम, शहर को मिला विशेष गौरव
mahendra india news, new delhi
ग्रीन आइलैंड, सिरसा में आज खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों का भव्य संगम देखने को मिला। अवसर था प्रसिद्ध हॉकी कोच एवं प्रोफेसर बलदेव सिंह की पुत्री डॉ. अविनाश कौर के विवाह का, जो ऑस्ट्रेलिया निवासी सरदार दलेर सिंह के साथ वैवाहिक बंधन में बंधीं। इस शुभ अवसर पर देश-विदेश से खेल एवं शिक्षा जगत की अनेक नामी हस्तियों ने पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
समारोह में पूर्व राज्यपाल ओडिशा प्रोफेसर गणेश लाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व डायरेक्टर एवं अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह., ओलंपियन दीदार सिंह, ओलंपियन हरपाल सिंह ओलंपियन सरदारा सिंह के पिता डॉ. गुरनाम सिंह,, ओलंपिक खिलाड़ी नवजोत कौर पिता ओलंपियन नवनीत के पिता सरदार बूटा सिंह, ड्रैग फ्लिकर जसप्रीत चहल, विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रसिद्ध पंजाबी गायक, ,की उपस्थिति ने समारोह को सांस्कृतिक रंग भी प्रदान किया।'
इसके अलावा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU) एवं राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के प्रबुद्ध वर्ग—प्रिंसिपल प्ररणबीर सिंह, प्रोफेसर, प्रिंसिपल मास्टर सहित अनेक शिक्षाविदों ने भी समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर सीडीएलयू से प्रो. डॉ. मोनिका वर्मा , प्रोफेसर पंकज शर्मा , प्रोफेसर उमेद सिंह एवं प्रोफेसर अशोक मलिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अतिरिक्त हरियाणा हायर एजुकेशन के जॉइंट डायरेक्टर के.एस. यादव, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन पंचकूला दिनेश कुमार, सुखविंदर सिंह एवं डॉ. अर्चना नेहरा ने भी समारोह में शिरकत कर नवदंपती को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल हस्तियों के एक मंच पर सिरसा पहुंचने से शहर को विशेष मान-सम्मान प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने न केवल पारिवारिक खुशियों को साझा किया, बल्कि सिरसा नगरी को खेल जगत में नई पहचान और गौरव भी दिलाया।