लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराया
Jul 13, 2026, 17:27 IST
mahendra india news, new delhi
भारत- 285 और 341/7 घोषित, इंग्लैंड- 170 और 186
क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज करवाया
यस्तिका भाटिया ने दूसरी पारी में 113 रन बनाकर ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज करवाया
भारत ने इंग्लैंड के सामने 456 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, जिसे अंग्रेज टीम हासिल नहीं कर सकी।
महिला टीमें पहली बार इस मैदान पर टेस्ट मैच खेल रही थी, जिसे भारत ने अपने नाम कर लिया है। पुरुष टीम की बात करें, तो उन्होंने लॉर्ड्स में तीन बार टेस्ट मैच में जीत हासिल की है, जिसमें 1986, 2014 और 2021 शामिल है। हालांकि, महिला टीम ने ये कारनामा पहली बार में ही कर दिखाया। भारत ने मुकाबले को 270 रनों से अपने नाम कर लिया है।