फूलों, तिलक व इत्र की होली के साथ मनाया खाटू श्याम धाम में होली महोत्सव
mahendra india news, new delhi
सिरसा रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार द्वारा होली का त्योहार धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया। मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि मंदिर के पुजारियों रामशरण गौतम, उमेश गर्ग व विजेंद्र सिंह व संजीव गुप्ता ने बाबा श्याम को तिलक लगाकर होली पर्व का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी भक्तों को तिलक लगाकर होली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने तिलक, फूलों व इत्र की होली भी खेली।
श्रद्धालुओं ने चंग धमाल पर नृत्य कर खूब आनंद उठाया। फतेहपुर शेखावटी से पधारे श्याम सैनी एंड पार्टी ने राजस्थानी धमाल पर बाबा श्याम के भजनों की अमृतवर्षा की भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सर्वप्रथम मंदिर कमेटी के प्रधान डा. श्याम सुंदर गुप्ता ने गणेश वंदना से भजन संध्या कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कलाकार श्याम सैनी एंड पार्टी ने अपनी मधुर वाणी से इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी, रंग मत डारे रे सांवरिया मारो गुर्जर मारे रे-रंग मत डारे रे, कानूड़ा लाल घड़लो म्हारो भर दे रे, बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली, नैना नीचा करले श्याम से मिलावे ली काई रे नैना नीचा करले, श्याम धणी को आयो रे बुलावो,
चालो खाटु धाम आयो फागणियो, मेले में मिलेगो म्हारो सांवरियो, घूमर रमता बेग श्याम, खाटू श्याम जी को रंग चढ़ गयो...भजन प्रस्तुति देकर उपस्थित को खूब रिझाया। राजस्थानी चंग बांसुरी की धुन पर श्याम श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चला। इसके बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस मौके पर भारत भूषण गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, शिवरत्न, कपिल शर्मा, सन्नी चावला, राजेश बंसल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, पूनम रातुसरिया, सरोज बाला, किरण, मोनिका रातुसरिया, सरोज बांसल, दिव्या चावला, ममता तंवर, सुमन मोंगा सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।