हरियाणा में खौफनाक घटना को अंजाम, लिव-इन पार्टनर के रुपये के दबाव में पति ने पत्नी की गला घोंटा कर हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड 

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के हिसार जिला के गांव में एक व्यक्ति ने खोफनाक घटना को अंजाम दिया है। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हिसार जिला के मय्यड़ गांव में रविवार देर रात 40 वर्ष के बलजीत ने पत्नी 38 साल की दर्शाना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सोमवार सुबह स्वयं रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
परिजनों ने बताया कि बलजीत ने दर्शना की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकने से पहले वीडियो क्लिप भी बनाई। जिसमें वह चारपाई पर पड़े दर्शना के शव को दिखा रहा है और फिर अपने फंदे को दिखा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि हांसी की रहने वाली एक महिला बलजीत पर रुपये देने का दबाव बना रही थी। स्वजनों का कहना है कि बलजीत और लक्ष्मी 5 वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह दंपती के शव कमरे में मिले।

महिला दर्शाना का शव चारपाई और उसके पति बलजीत का शव फंदे पर लटका मिला। पता चलने पर परिजनों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दंपती के स्वजन के बयान पर हांसी निवासी लक्ष्मी और बलजीत पर हत्या और षडयंत्र रचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पांच साल से महिला के साथ रह रहा था बलजीत
मय्यड़ गांव के निवासी मृतक का छोटा भाई संदीप कुमार ने बताया कि बलजीत पहले डीजे का काम करता था। पिछले 5 वर्ष से वह हांसी की निवासी लक्ष्मी उर्फ पूजा के साथ रिलेशनशिप में रहता था। करीब एक महीने पहले वह वापस अपनी पत्नी दर्शना के पास आया था।

बताया जा रहा है कि बलजीत के जाने के बाद से लक्ष्मी उस पर डेढ़ लाख रुपये देने और वापस आने का दबाव बना रही थी। करीब 25 दिन पहले सरपंच प्रतिनिधि विकास के साथ मिलकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में चार माह में एक लाख 40 हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी।

राजेश कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, हिसार ने बताया कि महिला लक्ष्मी और बलजीत पर हत्या और षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। मामले के हर पहलू पर जांच जारी है। जल्द आरोपित महिला को पकड़ लिया जाएगा।