सिरसा में भीषण सडक़ हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि को भीषण सडक़ हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे मेंं तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर के कारण हुई। जानकारी में बताया जा रहा है कि दुर्घटना  उस समय हुई जब तीनों युवक अभोली गांव से अपने गांव 8 बुर्जी की ओर जा रहे े। 

रानियां के गांव अभोली के पास भयानक सडक़ हादसा , ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार 3 नाबालिग युवकों को मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत। इस घटना के बाद रानियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस समाचार को अपडेट किया जा रहा है। इसलिए हमारे साथ आप जुड़े रहे।