SIRSA में 14 सूत्री मांगो को लागु करवाने हेतु विशाल मशाल जुलूस
Mahendra india news, new delhi
सिरसा सर्कल के प्रांगण में राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व अन्य 14 सूत्री मांगो को लागु करवाने हेतु विशाल मशाल जुलूस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पुरे सिरसा जिले से सभी सब डिवीज़नो से बङी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। मशाल जुलूस का कार्यक्रम सिरसा सर्कल के प्रांगण से शुरु होकर महाराजा सूरजमल चौक से भूमन शाह चौक होते हुए शहीद भगतसिंह स्टेडियम बरनाला रोड़ में पहुंचकर संपन्न हुआ।
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने किया व राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। सर्कल प्रांगण में एकत्रित हुए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंच संचालन सिटी यूनिट सचिव सुरेश मंगल ने किया ओर सिटी यूनिट प्रधान सीता राम सोनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा की सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागु करके कर्मचारियों को मौत के मुँह में धकेलने का काम कर रही है '''
जिससे नई जगह बहुत रिस्की कार्य बिजली विभाग का होने के कारण कर्मचारियों के साथी हादसे होने का खतरा ओर अधिक बढ़ जाएगा। सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने कहा की हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों के हितो की अनदेखी करते हुए रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिकल, पुरानी पेंशन नीति, समान काम समान वेतन व अन्य मांगो पर मौन बनी हुई है जिसके लिए लगातार कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है सरकार समय रहते यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत के रास्ते मांगो का समाधान करे अन्यथा कर्मचारी आंदोलन को ओर अधिक तेज करने पर मजबूर होंगे। ''
आज के मशाल जुलूस में सैंकड़ो कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... शहीद भगतसिंह सिंह स्टेडियम पहुंचकर हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए राज्य प्रेस श्याम लाल खोड ने कहा की HSEB वर्कर यूनियन सब डिवीज़न से ACS पावर हरियाणा तक के विरोध प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम को सफलता से कर चुकी है बावजूद इसके अधिकारी अपनी बात से पीछे हटते हुए आश्वासन के बावजूद ACS पावर से मीटिंग का समय नहीं दिया गया जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है ओर इसके कारण राजयकार्यकारिनी भविष्य में ओर कड़े फैसले लेने को मजबूर होगी जिसकी पूर्ण जिमेवारी निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार की होगी..
प्रदर्शन में कुलदीप सोनी.राय सिंह जसपाल माधो सिंघाना. विजय सैनी. मुकेश शर्मा je. गुरचरण पंजुआना. सुरेंदर पुनिया जीवन नगर. पवन कुमार एलेनाबाद राकेश जांगड़ा नाथूसारी राकेश टी एल अमृतपाल देवीलाल बिरडा सहित अन्य कर्मचारी मुख्य रूप में उपस्थित रहे