इन्सान का खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं: निरंकारी बाबा
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के असीम कृपा से सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सन्त निरंकारी सत्संग भवन, गांव नेजाडेला कलां में आगामी 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से केन्द्रीय प्रचारक वेद प्रकाश बत्रा करेंगे। रक्तदान कैंप के साथ ही संत समागम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सिरसा, नेजाडेला कलां के साथ पंजुआना, बुढाभाणा, बप्पां, भंगु, रोड़ी, कालांवाली, दड़बी, सलारपुर व नटार से सैकड़ों की संख्या में साधसंगत भाग लेंगी।
जानकारी देते हुए टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने बताया कि सतगुरु बाबा गुरबचन सिंह, चाचा प्रताप सिंह व अन्य बलिदानी संतों की याद में 1986 से रक्तदान की यह श्रृंखला शुरू हुई और अब तक 9 हजार से अधिक कैम्प लगाकर 15 लाख से अधिक यूनिट रक्तदान मिशन द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने रक्तदान शिविर व संत समागम के लिए इलाके के सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित भी किया। समागम की सम्पन्नता पर लंगर भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।